Rajasthan Election News : प्रियंका गांधी का आज राजस्थान दौरा, 42 सीटों पर होगा फोकस

Rajasthan Election News 2023 : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को राजस्थान में अपनी पहली चुनावी रैली में दौसा जिले में सिकराय के कांदोली में हुंकार भरेंगी। जयपुर. Rajasthan election 2023 : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को राजस्थान में अपनी पहली चुनावी रैली में दौसा जिले में सिकराय के कांदोली में हुंकार भरेंगी। दरअसल सिकराय में चुनावी सभा के जरिए कांग्रेस जयपुर ग्रामीण के अलावा दौसा, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर की करीब 42 विधानसभाओं को साधना चाहती हैं। हालांकि सभा में इन जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों से सर्वाधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस का गत चुनावों में दबदबा रहा था।

अभी इन जिलों की 42 सीटों में से कांग्रेस का स्वयं की 25 सीटों और 13 समर्थकों सहित 37 सीटों पर कब्जा है। भाजपा के पास मात्र 5 सीटें हैं। कांग्रेस पार्टी यही पकड़ इस चुनाव में बनाए रखने की मशक्कत कर रही है। प्रदेश कांग्रेस 13 जिलों की ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को चुनावी मुद्दा बना रही है। हाल ही इस मुद्दे पर बारां में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला था। अब इस मुद्दे का सभा में प्रियंका गांधी उठाएंगी।

इन 18 विधानसभाओं से बुलाएं कार्यकर्ता

प्रियंका की सभा में दौसा, बांदीकुई, महुआ, सिकराय, लालसोट, अलवर ग्रामीण, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, रामगढ़, बामनवास, हिण्डौन, टोडाभीम, वैर, नदबई, आमेर, जमवारामगढ़, बस्सी, चाकसू विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

जिले और कांग्रेस व समर्थक विधायकों की स्थिति

अलवर – कुल सीट 11, कांग्रेस 5, बसपा 2, निर्दलीय 2, भाजपा 2
दौसा – कुल सीट 5, कांग्रेस 4, निर्दलीय 1
सवाई माधोपुर – कुल सीट 4, कांग्रेस 3, निर्दलीय 1
करौली – कुल सीट 4, कांग्रेस 3, बसपा 1
भरतपुर – कुल सीट 7, कांग्रेस 4, बसपा 2, रालोद 1
जयपुर ग्रामीण – कुल सीट 11, कांग्रेस 5, निर्दलीय 3, भाजपा 3

Also Read :- Bikaner News : दूध लेने गई मां, बच्चे घर में सो रहे थे, चोर कर गए घर साफ

Leave a Comment