Bikaner News : दूध लेने गई मां, बच्चे घर में सो रहे थे, चोर कर गए घर साफ

Bikaner NEWS : चोरों ने जेएनवीसी थाना और पांचू थाना इलाके में एक-एक घर को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से लाखों रुपए के जेवर व नकदी चुरा ले गए। पीडि़तों ने संबंधित थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिले में चोरों ने आतंक मचा रखा है। हर दिन घर-दुकान को निशाना बना रहे हैं। पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व गश्त व्यवस्था के दावे का खुलेआम मखौल उड़ा रहे हैं। चोरों ने जेएनवीसी थाना और पांचू थाना इलाके में एक-एक घर को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से लाखों रुपए के जेवर व नकदी चुरा ले गए। पीडि़तों ने संबंधित थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सुबह दूध लेने गई, पीछे से चोर कर गए घर साफ

जेएनवीसी थाना इलाके के बजरंग विहार फेज दो में रहने वाली विदेश कंवर पत्नी स्व. मोहनसिंह राजपूत 14 अक्टूबर की सुबह साढ़े पांच बजे टहलने और दूध लेने गई थी। तब घर में उसके दो बेटे थे, जो घर में सो रहे थे। जब वह दूध लेकर करीब आधे घंटे बाद वापस आई, तो घर की अलमारियां खुली पड़ी थीं। साथ ही अलमारियों में रखे सोने के जेवर गायब थे।

परिसर ढाणी में सोता रहा, चोर ले गए जेवर-नकदी

पांचू थाना इलाके के धरनोक सड़क मार्ग पर स्थत खेत में बनी ढाणी में चोरों ने सेंधमारी की। इस संबंध में नाथूसर निवासी ईश्वरराम पुत्र हीराराम जाट ने मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि धरनोक सड़क मार्ग पर िस्थत खेत में बनी ढाणी में परिवार सहित रहता है। 12 अक्टूबर को परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। अद्धरात्रि को चोर ढाणी में घुस गए। ढाणी में बने स्टोर रूम में रखे संदूक का ताला तोड़कर छह भरी सोने की आढ़, तीन तोला सोने की ठुसी, तीन सोने की रखड़ी, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की बालियां, एक चांदी कडला सेट एवं 88 हजार 500 रुपए चोरी कर ले गए।

जरूरत पड़ी, तब पता चला चोरी का

अगले दिन रुपयों की जरूरत पड़ी, तब संदूक संभाला तो होश ड़ गए। संदूक का ताला टूटा हुआ और जेवर व नकदी गायब थे। चोरी के सामान का पता किया, लेकिन नहीं मिला। परिवादी ने बताया कि उसे एक व्यक्ति पर शक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment